Thursday, July 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarगाजीपुर - कार-पिकअप की भीषण टक्कर, सात घायल; एक वाराणसी रेफर

गाजीपुर – कार-पिकअप की भीषण टक्कर, सात घायल; एक वाराणसी रेफर

गाजीपुर – सदर कोतवाली क्षेत्र में रौजा स्थित मऊ बस स्टैंड के पास बुधवार देर रात कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसा रौजा पुलिस पिकेट से करीब 20 मीटर दूर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार ताड़ीघाट निवासी आकाश वर्मा (23), उज्ज्वल वर्मा (25), सुमित वर्मा (22) और राहुल गुप्ता (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में सवार तीन लोगों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप सवारों को छुट्टी दे दी गई। सुमित वर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर किया गया, जबकि राहुल का इलाज जारी है। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button