Sunday, July 5, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGअवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा...

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

गाजीपुर – बहरियाबाद थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार गोंड अपनी टीम के साथ हुरमुजपुर हॉल्ट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वृन्दावन ओडासन मार्ग स्थित पुलिया के पास से राकेश राम को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश राम (22) पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी मीरपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी मऊ जिले के मुहम्मदाबाद थाने में चोरी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button