Saturday, July 4, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocal11 महीने में 153086 रुपए बिल, अधिकारियों का चक्कर काट रहा उपभोक्ता

11 महीने में 153086 रुपए बिल, अधिकारियों का चक्कर काट रहा उपभोक्ता

गाज़ीपुर – क्षेत्र के जंगीपुर कृषि मंडी में 11 महीने में 153086 रुपए बिल आने के बाद अधिकारियों का चक्कर काट रहा उपभोक्ता।
जंगीपुर निवासी मोहम्मद अब्बास जंगीपुर कृषि मंडी में आलू प्याज लहसुन का दुकान चलाते हैं जिसमें चार पंखा और दो एलईडी सिर्फ लगा हुआ है।
31 जुलाई 2025 को 3508 रुपए बिजली का बिल भुगतान किए जाने के बाद बैलेंस जीरो हो गया था और फिर तबसे प्रतिमाह बिजली बिल अधिक आ रहा है।
11 माह बीत जाने के बाद 153086 हो गया है इस संबंध में 14 अप्रैल 2025 को एसडीओ सत्यम त्रिपाठी को बिल अधिक आने के बाद प्रार्थना पत्र दिया गया था जो अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है। आलम यह है कि धंधा पर मन कम बिजली मीटर पर नजर ज्यादा रहता है। बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा हिला हवाली किया जा रहा है।
इस संबंध में जंगीपुर उपखंड अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
उच्च अधिकारियों को वाराणसी भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button