Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalभारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर के सभी मंडलों में आयोजित हुआ...

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर के सभी मंडलों में आयोजित हुआ योगाभ्यास

गाजीपुर – गाजीपुर। विश्व योग दिवस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने मंडल स्तर पर कुशल प्रशिक्षकों के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित कर योगाभ्यास कराया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नगर मंडल में जायसवाल धर्मशाला, लाल दरवाजा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया और कहा कि योग मानव जीवन के सफल और सुखद जीवन की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्ततम जीवन शैली समय मे स्वयं के स्वास्थ्य तथा मानसिक मजबूती मे योग की बड़ी भूमिका है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, विजय राय, अभिनव सिंह, नंदू कुशवाहा, सुधीर केसरी, दिनेश बिंद, सूर्य प्रकाश यादव, नीरज मानु, रामेश्वर तिवारी,रामानुज राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर सदर पश्चिमी मंडल का योग अभ्यास कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह सुबह योगाभ्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सभ्यता और संस्कृति को विश्व में स्थापित करने का सफल प्रयास हुआ है।आज पूरे विश्व मे योग को लेकर तरह तरह के शोध और प्रयोग किए जा रहे हैं।और योग क्रिया की स्वीकारिता पूरे विश्व में बढी है। सेना से सेवानिवृत्त प्रवीण राय ने योग प्रशिक्षण प्रदान किया तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, सूर्यनाथ यादव, परवेज खां,अनुराग प्रजापति, अनिल जायसवाल, काशीनाथ चौहान, हर्ष कुशवाहा, सतीश चंद्र राय आदि कार्यकर्ताओं ने मौजूद रह कर योग अभ्यास किया। *मनिहारी*। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने मनिहारी प्रथम मंडल के मां शारदा इंटर कालेज,बरहट, मनिहारी मे आयोजित योग शिविर मे कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु भारत में कसरत व व्यायाम को सदियों से अपनाया गया है, हमारे पुर्वजों ने पुरातन समय से इसे चिकित्सा की एक विधा के रूप में स्थापित है जिसे औप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में विकसित होने का अवसर मिला है। और आज पूरा विश्व जीवन रक्षा प्रणाली के रूप में योग को स्वीकार किया है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर,प्रदीप सिंह, ओंमकार सिंह, जगदीश सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। *नन्दगंज* ।नन्दगंज मंडल का कार्यक्रम नन्दगंज के ग्राम्य भारती विद्यालय,श्रीगंज , नन्दगंज में जिला मंत्री सुरेश बिन्द के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसमें मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button