Thursday, June 18, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGअपराध नियंत्रण को लेकर सख्त हुए एसपी, महिला अपराध व माफियाओं पर...

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त हुए एसपी, महिला अपराध व माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गाजीपुर – पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में बढ़ते अपराधों की समीक्षा कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। इसमें जिले के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

एसपी ने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई और माफिया गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही पुलिस बीट प्रणाली को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराधों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। एसपी ने अधिकारियों से जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और जनता की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button