“सेक्टर-78 के वेदवन पार्क में पेयजल सुविधा शुरू, स्थानीय लोगों ने कहा — ‘जनआवाज और मीडिया की मुहिम लाई रंग”
नोएडा: सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क में लंबे समय से उठ रही पेयजल सुविधा की मांग आखिरकार पूरी हो गई। स्थानीय नागरिकों की लगातार आवाज, मीडिया में मुद्दा उठने और जनदबाव के बाद पार्क परिसर में आज Drinking Water Cooler सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।
भीषण गर्मी के बीच पार्क में रोजाना आने वाले हजारों लोगों के लिए यह सुविधा लंबे समय से जरूरी मानी जा रही थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्म मौसम में पार्क में घूमने, व्यायाम करने और बच्चों के साथ आने वाले लोगों को पेयजल की भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
अब वाटर कूलर लगने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जनआवाज और मीडिया के बाद हरकत में आया प्रशासन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा था मीडिया रिपोर्ट्स और नागरिकों की मांग के बाद नोएडा प्राधिकरण ने मामले का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्क में Drinking Water Cooler स्थापित करा दिया लोगों ने इसे प्रशासन, मीडिया और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास की सकारात्मक मिसाल बताया है।
स्थानीय लोगों ने जताया आभार
पार्क में सुविधा शुरू होने के बाद स्थानीय निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश (आईएएस), OSD क्रांति शेखर और उद्यान विभाग का आभार व्यक्त किया।
नागरिकों का कहना है कि प्रशासन ने जनहित से जुड़े मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाई और तेजी से कार्रवाई कर लोगों की समस्या का समाधान किया।
“पर्दाफाश न्यूज” और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना
स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को लगातार उठाने के लिए मीडिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सराहना की विशेष रूप से स्वाति मैम और “पर्दाफाश न्यूज” के प्रयासों का जिक्र करते हुए नागरिकों ने कहा कि यदि जनसमस्याओं को लगातार सही मंच पर उठाया जाए, तो समाधान संभव है लोगों का कहना है कि यह घटनाक्रम दिखाता है कि प्रशासन, मीडिया और जनता यदि मिलकर काम करें, तो सकारात्मक बदलाव तेजी से दिखाई दे सकते हैं।
“योगी सरकार में जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई”
कई स्थानीय निवासियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की भी सराहना की।
लोगों ने कहा—“UP में योगी महाराज हैं तो सब मुमकिन है!”
गर्मी में मिलेगी बड़ी राहत
अब वेदवन पार्क आने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि जनभागीदारी और जिम्मेदार प्रशासन का उदाहरण है।














