गाजीपुर – थाना रेवतीपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर फुल्ली रोड स्थित अवकल पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शुभम सिंह (19 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बृजेश सिंह एवं समर प्रताप सिंह उर्फ निक्कु सिंह (19 वर्ष) पुत्र रितेश सिंह, निवासी ग्राम त्रिलोकपुर, थाना रेवतीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 48/2026 के तहत धारा 70(2), 351(3) बीएनएस, 5G/6 पॉक्सो एक्ट तथा 67A आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त इस गंभीर मामले में वांछित थे और उनकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।














