Friday, April 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeमरदह में चोरों का आतंक, दो सगे भाइयों के घर से लाखों...

मरदह में चोरों का आतंक, दो सगे भाइयों के घर से लाखों के गहने पार

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र में चोरों के बढ़ते हौसले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीती रात बरही चट्टी के पास बेखौफ चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य पास के कमरों में गहरी नींद में सो रहे थे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार, कैलाश यादव और उनके भाई रामायण यादव के घरों में चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने कमरों और अलमारियों को खंगालते हुए सोने-चांदी के कीमती गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि घर में मौजूद किसी भी व्यक्ति की नींद नहीं खुली।

सुबह जब परिजन जागे और घर का सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इलाके में भय का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मरदह थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि चोरी की घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है। पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button