Monday, March 30, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeएडीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

एडीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) दिनेश कुमार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जंगीपुर मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र और भारतीय खाद्य निगम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर किसानों के लिए बैठने, पेयजल, सफाई उपकरण, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा ई-उपार्जन की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि गेहूं की आवक शून्य रही।

एडीएम ने निर्देश दिया कि जैसे ही गेहूं की आवक शुरू हो, नियमानुसार खरीद सुनिश्चित की जाए और गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर खरीद में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को बिना कारण वापस न किया जाए और सभी के साथ शिष्ट व्यवहार किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि किसान अपने जनपद के किसी भी केंद्र पर गेहूं बेच सकते हैं। यदि गेहूं की सफाई की जरूरत होगी तो किसान स्वयं या श्रमिकों के माध्यम से कार्य करा सकते हैं, जिसकी अधिकतम दर 20 रुपये प्रति कुंतल होगी और इसकी प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।

एडीएम ने अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने, केंद्रों पर मोबाइल नंबर चालू रखने और सुबह 9 से शाम 6 बजे तक केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही करने पर जोर दिया।

किसानों से अपील की गई कि वे खाद्य विभाग की वेबसाइट या यूपी किसान मित्र ऐप के माध्यम से जल्द पंजीकरण कराएं, ताकि उनकी उपज की खरीद सुचारू रूप से हो सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button