Saturday, March 28, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeसपा सांसद के जीजा पर रेप का मुकदमा दर्ज, नर्स ने लगाए...

सपा सांसद के जीजा पर रेप का मुकदमा दर्ज, नर्स ने लगाए तीन साल तक शोषण के आरोप

यूपी ब्रेकिंग – संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के डॉक्टर बहनोई पर एक नर्स ने गंभीर आरोप लगाते हुए रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी डॉक्टर जैद ने उसे नौकरी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

पीड़िता, जो मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि उसने 7 दिसंबर 2022 को बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल में नर्स के रूप में नौकरी शुरू की थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक डॉ. जैद उस पर गलत नजर रखने लगा और एक दिन तबीयत खराब होने पर दवा देकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया। वह उसे नैनीताल, हल्द्वानी, बरेली और रामपुर जैसे शहरों के होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर नौकरी से निकालने और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उसे गर्भनिरोधक और गर्भपात की दवाएं भी दी गईं।

जब पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई और आरोपी के पिता से शिकायत की, तो उन्होंने कथित रूप से गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। बाद में पीड़िता ने नौकरी छोड़ दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि उनका आरोपी से अब कोई संबंध नहीं है, क्योंकि उनकी बहन का उससे डेढ़ साल पहले तलाक हो चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button