ग़ाज़ीपुर – जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के बिरनो बाजार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा जिला कार्य समिति के नवगठित टीम में उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सुधाकर कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वह प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर मेहनत करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह हर कार्यकर्ता के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैलेंद्र कुशवाहा , गुड्डू गुप्ता, पिंटू वर्मा, राम अवध कनौजिया, अमरगढ़, प्रेमचंद गौर, उपेंद्र पूजन, घनश्याम, सोनू, अशोक, भानु वर्मा और राजू कुशवाहा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।














