Monday, March 23, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर - दर्दनाक सड़क हादसा, मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक...

गाजीपुर – दर्दनाक सड़क हादसा, मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

गाजीपुर – शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा दयालपुर में सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक प्रभु बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। वह हुसैनपुर गांव के निवासी थे और अपनी स्प्लेंडर बाइक से शादियाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सादात की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभु बिंद सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सादात-शादियाबाद मार्ग जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजन मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button