HomeLocalसंपूर्ण समाधान दिवस में 241 शिकायतें प्राप्त, 34 का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 241 शिकायतें प्राप्त, 34 का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर – जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सैदपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में किया गया। इस दौरान सैदपुर तहसील में कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जनपद की सभी सात तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 241 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 34 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। तहसील जमानियां में 14 में से 2, कासिमाबाद में 14 में से 5, सेवराई में 23 में से 3, जखनियां में 29 में से 2, सदर में 35 में से 6 तथा मुहम्मदाबाद में 56 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शेष मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय बनाकर विशेष रूप से जमीनी और आपसी विवादों को प्राथमिकता से सुलझाने को कहा।

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में लेखपालों को निर्देश दिया गया कि छोटी समस्याओं का तत्काल समाधान कर आम लोगों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments