Saturday, March 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeयूपी कॉलेज छात्र हत्याकांड: मृत छात्र के परिजन से मिले एमएलसी, डीएम...

यूपी कॉलेज छात्र हत्याकांड: मृत छात्र के परिजन से मिले एमएलसी, डीएम और एसपी

गाज़ीपुर – सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत धरवां दूबैठा गांव में शनिवार को प्रशासनिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने हाल ही में हुए वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा गांव पहुंचे और वाराणसी के यूपी कॉलेज में गोली लगने से मृत छात्र सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पवन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

अधिकारियों ने परिवार को न्याय का आश्वासन देते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। मृतक के पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पवन की मां किरण देवी ने भावुक होकर इस घटना के लिए कॉलेज प्रशासन, विशेषकर प्रिंसिपल को भी जिम्मेदार ठहराया और दोषियों को सख्त सजा—जैसे फांसी या उम्रकैद—देने की मांग की।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस गंभीर घटना का संज्ञान लिया है और उनके निर्देश पर ही वे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने भी घटना पर शोक व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button