Saturday, March 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeस्व शशिकला पांडेय की मनी नौवीं पुण्यतिथि

स्व शशिकला पांडेय की मनी नौवीं पुण्यतिथि

गाज़ीपुर – बलदेव श्रीधर विधि महाविद्यालय भवरहां पांडेयपुर की प्रबंधक स्व. शशिकला पांडेय की नवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गौशाला में सैकड़ों गायों को केला, सेब सहित अन्य फल खिलाकर उन्हें नमन किया गया और पुण्य स्मृति को याद किया गया।

कार्यक्रम में उनके सुपुत्र वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि यह दिन उनकी माता को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने का है। उन्होंने बताया कि गौ सेवा के माध्यम से मां को स्मरण करना उनके परिवार की परंपरा का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने गौ माता को फल खिलाकर श्रद्धांजलि दी और सभी से सेवा भाव बनाए रखने का आग्रह किया।

इस मौके पर अमृत प्रकाश पांडेय, विवेकानंद पांडेय, अशोक दुबे और ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता सहित कई गौ सेवक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौशाला में सेवा कार्य किया और स्व. शशिकला पांडेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा और सेवा भाव से ओत-प्रोत रहा, जहां लोगों ने समाज सेवा और गौ सेवा के महत्व पर भी बल दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button