Saturday, March 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalनेहरू स्टेडियम में जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया...

नेहरू स्टेडियम में जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर – खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रम के तहत जूनियर वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर बालकों के लिए एथलेटिक्स और जिमनास्टिक तथा जूनियर बालिकाओं के लिए कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार जोशी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बाबा इन्द्रदेव इंटर कॉलेज महेशपुर और अफताब एकेडमी केलही के बीच खेला गया, जिसमें बाबा इन्द्रदेव इंटर कॉलेज महेशपुर की टीम ने 28-25 अंकों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुश्री अंजनी वर्मा, इन्द्रजीत यादव और प्रियांशु ने निभाई।

कुश्ती प्रतियोगिता में 65 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग किया, जबकि जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 85 खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लिया। इसके अलावा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 90 बालकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के ज्वाइंट सचिव मोहम्मद अकरम अहमद, कुश्ती संघ गाजीपुर के सचिव कमलेश यादव, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सहित कई खेल अधिकारी, प्रशिक्षक और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button