ग़ाज़ीपुर – सेवराई तहसील क्षेत्र के बसुका गांव में पवित्र रमजान माह के अवसर पर ग्राम प्रधान शोएब अली की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के रोजेदार बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने मिलकर रोजा खोला। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
इफ्तार पार्टी के दौरान उपस्थित लोगों ने रमजान के पाक महीने की अहमियत पर चर्चा की और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। रोजेदारों के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान, खजूर, फल, शरबत और अन्य इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने मिलकर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल भाईचारे और आपसी सद्भाव से भरा हुआ था।
इस मौके पर अफजल उर्फ चुन्नू, सैफ, रिजवान, वसीम, आगा सलीम प्रिंस, इरशाद, शाहबाज, अजीम, नईम, गुटरू, परवेज सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। रमजान के इस पवित्र महीने में इफ्तार जैसे आयोजन आपसी मेलजोल और सद्भाव को बढ़ाने का काम करते हैं।














