गाजीपुर: गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को मुख्य डाकघर परिसर में वर्तमान सत्र के सदस्यों के लिए द्वितीय चरण एवं अंतिम बीमा कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पहुंचकर बीमा योजना का लाभ उठाया।
प्रेस क्लब द्वारा स्थापना काल से ही पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण पहल की जाती रही है। इसी क्रम में सभी सदस्यों का प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये का बीमा कराया जाता है, जिसकी प्रीमियम राशि क्लब स्वयं वहन करता है। लगातार तीसरे वर्ष भी इस परंपरा को जारी रखते हुए सदस्यों का बीमा कराया गया।
द्वितीय चरण का बीमा कैंप महासचिव कृपा कृष्ण “केके” की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि उपस्थित सभी सदस्यों का बीमा सुनिश्चित किया गया है। वर्तमान सत्र में अब तक सौ से अधिक पत्रकारों का बीमा कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण पत्रकारिता परिवेश में सदस्यों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कैंप के दौरान संरक्षक मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिवकुमार, सचिव विनीत दुबे सहित यशवंत सिंह, हसन इकबाल, दयाशंकर राय, प्रदीप दुबे, आदर्श सिंह, विपिन दुबे, रिजवान अली, शहनवाज, अरुण यादव, रजत, सोनू शर्मा, पिंटू, अशोक मौर्य, बृजेश उपाध्याय, मो. आकिब, संतोष शर्मा, आदित्य, मो. फैसल एवं इन्द्रसेन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार सदस्य मौजूद रहे।














