Friday, February 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeभांवरकोल पुलिस ने 50 हजार के दो इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

भांवरकोल पुलिस ने 50 हजार के दो इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 235/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित दो वांछित एवं 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इन अभियुक्तों पर वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार बारी उर्फ गुड्डू पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम तरका थाना भांवरकोल तथा फिरोज अहमद पुत्र बुद्धू नट निवासी ग्राम मच्छटी थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के घर पर अलग-अलग दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी का कारण बताया।

थानाध्यक्ष भांवरकोल मय पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button