Tuesday, February 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeबार संघ सेवराई के अध्यक्ष बने पारस, महामंत्री सुमंत

बार संघ सेवराई के अध्यक्ष बने पारस, महामंत्री सुमंत

गाजीपुर – सेवराई तहसील में बार संघ चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। तहसील सभागार कक्ष में आयोजित मतदान प्रक्रिया में कुल 68 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए हुए इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदान के बाद शाम को मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर पारस राम विजयी घोषित हुए। उन्हें कुल 28 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हैदर अली खान को 27 मत मिले। इस प्रकार पारस राम ने एक मत के अंतर से जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में वीरेंद्रनाथ राम को 3, अजय राय को 8 और मो. अमजद अली खान को 1 मत मिला, जबकि एक मत निरस्त घोषित किया गया।

महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में सुमंत सिंह कुशवाहा को 41 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र कुमार को 27 मत मिले। इस प्रकार सुमंत सिंह कुशवाहा 14 मतों के अंतर से विजयी रहे। चुनाव अधिकारियों शशि भूषण राय, रमेश यादव और उदय नारायण सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारस राम और महासचिव सुमंत सिंह कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होने पर अधिवक्ताओं ने संतोष व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button