Tuesday, February 3, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsधूमधाम से मनाया गया सत्येंद्र बारी का 38वां जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया सत्येंद्र बारी का 38वां जन्मदिन

गाजीपुर – बिरनो स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के जयरामपुर चट्टी स्थित कैंप कार्यालय पर राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी का 38 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुड्डू बारी के नेतृत्व में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद डॉ. जैनुल आबदीन ने कहा कि सत्येंद्र बारी का जन्मदिन गाजीपुर जनपद में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार में उनकी सक्रिय भूमिका के चलते जनता में उनके प्रति विशेष सम्मान है।

वहीं डॉ. सुरेश गौंड ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले सत्येंद्र बारी का गाजीपुर दौरा हुआ था, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया था। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र बारी समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

जन्मदिवस समारोह के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र बारी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन में गुड्डू बारी, डॉ. जैनुल आबदीन, डॉ. सुरेश गौंड, रामविलास राजभर, दीपक राजभर, गणेश राजभर, दुर्गेश गुप्ता, मोनू भारती, अनीस शर्मा, राकेश वनवासी, अमन चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button