Friday, January 16, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsस्वर्गीय रामहित राम की 6 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी...

स्वर्गीय रामहित राम की 6 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर – भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला संयोजक एवं जखनिया विधानसभा से दो बार भाजपा प्रत्याशी रहे स्वर्गीय रामहित राम जी की 6 वीं पुण्यतिथि पर उनके बिरनो क्षेत्र के जयरामपुर आवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  लहजू सिंह कुशवाहा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष  मन्नू राजभर, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भारतीय,  प्रमोद सिंह, मंडल मंत्री , कार्तिक कुमार, श्री दीपक कुमार,  रामलखन कुशवाहा सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय रामहित राम जी का जीवन संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने न केवल संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि जखनिया विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी किया। वे दो बार भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी रहे और सदैव जनता के बीच रहकर कार्य करते रहे।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय रामहित राम जी के आदर्श, सादगी और कार्यशैली आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button