Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsकड़ाके की ठंड में संजय यादव का सेवा संदेश, 500 जरूरतमंदों को...

कड़ाके की ठंड में संजय यादव का सेवा संदेश, 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

गाजीपुर। कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम सभा जयंतिदासपुर मानपुर में मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए संजय यादव ने लगभग 500 जरूरतमंद गरीब, असहाय और पात्र ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी गई, जिससे ठिठुरन भरी ठंड में उन्हें बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों के लिए यह पहल केवल सहायता नहीं, बल्कि संवेदनशील और जिम्मेदार नेतृत्व का प्रतीक बनकर सामने आई।

कंबल वितरण के दौरान संजय यादव स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और सम्मानपूर्वक कंबल प्रदान किए। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद किसी ने ठंड के मौसम में उनकी वास्तविक जरूरत को समझते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। इस सेवा कार्य ने गांव में भरोसे और अपनत्व की भावना को और मजबूत किया।

ग्रामीणों ने संजय यादव द्वारा अब तक कराए गए विकास कार्यों की भी सराहना की। ग्राम सभा क्षेत्र में लगभग 300 स्ट्रीट लाइटें लगवाकर उन्होंने रात्रिकालीन अंधेरे की समस्या से राहत दिलाई, जिससे आवागमन आसान हुआ और सुरक्षा की भावना बढ़ी। युवाओं के लिए खेल मैदान के आसपास समतलीकरण कराया गया, वहीं पेयजल समस्या के समाधान के लिए कई स्थानों पर हैंडपंप लगवाए गए।

इसके अलावा खड़ंजा और पक्की नालियों के निर्माण से जलनिकासी की पुरानी समस्या काफी हद तक दूर हुई है। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए एबीसी केबल बिछवाई गई, जिससे आपूर्ति पहले से बेहतर हुई। वरिष्ठ नागरिकों का मानना है कि सेवा कार्यों और विकास योजनाओं के माध्यम से संजय यादव एक ईमानदार, जमीनी और भरोसेमंद भावी प्रधान प्रत्याशी के रूप में उभर रहे हैं।

इस अवसर पर संदीप यादव, डॉक्टर विक्रम यादव, सतीश कुमार, सूरज राम, सोनू, बृजेश, धर्मात्मा, इरफान सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button