Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर: वर्चस्व की लड़ाई में युवक की हत्या, दो साथी लापता, ग्रामीणों...

गाजीपुर: वर्चस्व की लड़ाई में युवक की हत्या, दो साथी लापता, ग्रामीणों का सड़क जाम

गाजीपुर – गहमर कोतवाली क्षेत्र के खेलूराय पट्टी में वर्चस्व की लड़ाई ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां 23 वर्षीय विक्की सिंह की बेरहमी से हत्या कर शव को पोखरे में फेंक दिया गया। वहीं उसके साथ गए दो युवक अंकित सिंह (25) और सौरभ सिंह (24) रहस्यमय ढंग से लापता हैं। परिजनों ने उनकी भी हत्या की आशंका जताई है।

पोखरे से बरामद हुआ विक्की सिंह का शव

बताया जा रहा है कि गहमर खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह, अंकित सिंह और सौरभ सिंह बुधवार की रात करीब 11:30 बजे एक ही बाइक से खेलूराय पट्टी गए थे। इसी दौरान दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि विक्की सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को बोरे में भरकर पोखरे में फेंक दिया गया।

एक आरोपी की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा

ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस और एसओजी टीम ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान हत्याकांड का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पोखरे से विक्की सिंह का शव बरामद किया।

दो युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

विक्की के साथ गए अंकित सिंह और सौरभ सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से पोखरे और आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है। परिजनों का आरोप है कि दोनों की भी हत्या कर दी गई है।

ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों ने गुरुवार को विक्की सिंह का शव चौकी पर कोतवाली के सामने रखकर एएनएच 124 सी मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस का बयान

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि बुधवार रात खेलूराय पट्टी में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष के तीन लोग थे, जिनमें विक्की सिंह की मौत हो गई। अन्य दो की तलाश जारी है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button