HomeCrimeनगसर हाल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 319.68 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के...

नगसर हाल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 319.68 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगसर हाल्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 319.68 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 13 हजार रुपये बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट ओमप्रकाश ने मय हमराह दिनांक 15 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सूर्यभानपुर नहर पुलिया के पास एक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन संख्या UP 54T 9719 से कुल 37 पेटी अंग्रेजी शराब (ब्रांड 8 PM) बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 319.68 लीटर पाई गई।

पुलिस ने मौके से अभियुक्त शमशाद अंसारी पुत्र शेर मोहम्मद अंसारी निवासी ग्राम अरारूआ, थाना करगहा, जिला रोहतास (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नगसर हाल्ट पर अभियोग संख्या 67/2025 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में थाना नगसर हाल्ट पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments