HomeCrimeकस्टमर केयर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, युवक से ₹1.50 लाख उड़ाए

कस्टमर केयर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, युवक से ₹1.50 लाख उड़ाए

गाज़ीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के कहोतरी गाँव के निवासी सुधीर यादव के साथ ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने कैंट आरओ के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया था। कॉल कटने के कुछ ही देर बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते हुए 5 रुपये सर्विस चार्ज के नाम पर फोनPe से भुगतान करने को कहा।इसके बाद ठगों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल ₹1,50,987 की राशि निकाल ली। मामूली सर्विस चार्ज से शुरू हुआ धोखा कुछ ही मिनटों में बड़े फ्रॉड में बदल गया। पैसे कटने का एहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत थाना बिरनो पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments