HomeCrimeमेदनीपुर गांव में करंट लगने से युवक की मौत, गांव में छाया...

मेदनीपुर गांव में करंट लगने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 32 वर्षीय युवक मुख्तार यादव उर्फ मनीष पुत्र स्वर्गीय पिबारू यादव की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे मनीष मड़ई के पास काम कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला और मनीष मौके पर ही गिर पड़ा।घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी इस दुखद घटना से गमगीन हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments