HomeUncategorizedगाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण

गाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण

गाजीपुर – जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मु0 बाद में अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 39 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुईं, जिनमें मौके पर 5 का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलों में कुल 424 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 38 का मौके पर समाधान किया गया।तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 5 का तत्काल निस्तारण हुआ। तहसील सेवराई में 23 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां में 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का समाधान किया गया। तहसील कासिमाबाद में 31 शिकायतों में 5, सैदपुर में 21 शिकायतों में 4, और जमानिया में 42 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई शिकायतों का तुरंत निस्तारण कराया और शेष को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जमीन और आपसी विवादों के समाधान पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। तहसील के लेखपालों को भी निर्देशित किया गया कि छोटी समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद, परियोजना निदेशक, तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments