Wednesday, October 8, 2025
Your Dream Technologies
HomeUncategorizedमहिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी शुभम् वर्मा, क्षेत्राधिकारी राजर्षि एवं बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में बद्दूपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता पर विस्तृत चर्चा हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि आज की बालिकाओं और महिलाओं को अपने अधिकारों को भली-भांति समझना होगा। उन्हें हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए और किसी भी स्थिति में भयभीत हुए बिना कानूनी सहायता लेनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने में संकोच नहीं करना चाहिए।इस अवसर पर महिलाओं एवं छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1090 महिला पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड लाइन प्रमुख हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन नंबरों के माध्यम से हर स्तर पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। उपस्थित जनों ने गंभीरता से अधिकारियों की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि वे इन बातों को अपने जीवन में अमल में लाएंगे। मिशन शक्ति के इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को न केवल जागरूक बनाना है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से परिपूर्ण कर समाज में समान भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button