HomeCrimeगाजीपुर: अर्टिगा कार पोल से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

गाजीपुर: अर्टिगा कार पोल से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरौडा चट्टी के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में मोइंद्दीनपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र राजभर (22) और विजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार को योगेश यादव चला रहा था। मृतक उपेंद्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नंदकुमार तिवारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments