HomeLocalगाज़ीपुर प्रेस क्लब ने ध्वजारोहण कर मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

गाज़ीपुर प्रेस क्लब ने ध्वजारोहण कर मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

गाज़ीपुर: गाज़ीपुर प्रेस क्लब द्वारा कैंप कार्यालय टैगोर टाउन में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण से हुई, जिसके साथ ही भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।संरक्षक मनीष मिश्रा ने आजादी के आंदोलन में पत्रकारों की भूमिका और पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए सारगर्भित व्याख्यान दिया। वरिष्ठ पत्रकार अमितेश सिंह ने पत्रकारिता की दिशा और देश के प्रति पत्रकारों के कर्तव्यों पर विस्तार से विचार रखे।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे सहित कई सदस्यों ने आजादी से जुड़ी विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महासचिव कृपा कृष्ण, अजय राय बबलू, मुकेश उपाध्याय, पवन श्रीवास्तव, राजनारायण राय, शिव प्रताप तिवारी, प्रदीप शर्मा, विक्की, रजत, वसीम रज़ा, शाहिद, इरफान समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments