Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsगाजीपुर वृद्धाश्रम में सेवा भाव से मनाया गया डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...

गाजीपुर वृद्धाश्रम में सेवा भाव से मनाया गया डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जन्मदिन

गाजीपुर: छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व छात्र नेता विवेकानंद पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद वृद्धजनों को लंच पैकेट और ताजे फल वितरित किए गए।इस मौके पर विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके जन्मदिवस को समाज सेवा के रूप में मनाकर हम उनके जनहितकारी कार्यों को सम्मान देना चाहते हैं।”आयोजन में छात्र नेता विनोद दूबे, उदय पाण्डेय, कुलदीप यादव, किशन गुप्ता, धनंजय कुमार दूबे, कन्हैया उपाध्याय सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह का विशेष सहयोग इस आयोजन में रहा, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस प्रकार युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बुजुर्गों के बीच जन्मदिन को सेवा भाव से मनाया, जो सराहनीय पहल मानी जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button