Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeChhattisgarhहाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह में सोसाइटी चुनाव संपन्न, राजकुमार बने अध्यक्ष, गायत्री...

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह में सोसाइटी चुनाव संपन्न, राजकुमार बने अध्यक्ष, गायत्री सचिव और प्रदीप कोषाध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह में कॉलोनी के सुचारू प्रबंधन और बेहतर व्यवस्था के लिए आयोजित सोसाइटी चुनाव पूर्ण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, क्योंकि कॉलोनी के निवासियों ने किसी भी पद के लिए अन्य किसी चुनौतीपूर्ण प्रत्याशी का नामांकन नहीं किया।

निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष: राजकुमार बारीक

सचिव: गायत्री सिंह

कोषाध्यक्ष: प्रदीप कुशवाहा

उपाध्यक्ष: प्रभा साहू

सहसचिव: विनीता पराते

साथ ही कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं:
हर्षा पोमल, नित्यानंद साहू, सिद्धार्थ सतपथी, मनोज दास, सौम्या गिरी, मधु वर्मा, संदीप अग्रवाल तथा प्रियंका विश्वकर्मा।

कार्यकारिणी के अन्य रिक्त पदों की पूर्ति नव निर्वाचित सोसाइटी के मनोनयन के माध्यम से की जाएगी।

चुनाव समिति ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। समिति ने यह आशा व्यक्त की है कि कॉलोनी के सभी निवासी सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी से इस सोसाइटी के माध्यम से कॉलोनी प्रबंधन का कार्य पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और सामूहिक प्रयास से सुचारू रूप से संचालित होगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button