HomeNationalसड़क हादसे में एक किशोर की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में एक किशोर की मौत, दो घायल

गाजीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर-बिहारीगंज मार्ग पर शुक्रवार 23 मई को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार तीन युवक बिहारीगंज की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रक (नं. BR 03 GB 8481) ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल (UP 50 R 5131) सवार अंकित यादव (15 वर्ष), निवासी फरीदहा, आदित्य यादव उर्फ कल्लू (18 वर्ष), निवासी अमेदा, और प्रवेश यादव उर्फ करिया (13 वर्ष), निवासी नई कोट गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।

ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने अंकित यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य और प्रवेश का इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments