HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: 20 मई तक होगा खाद्यान्न का वितरण

गाजीपुर: 20 मई तक होगा खाद्यान्न का वितरण

गाजीपुर। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि मई 2025 के लिए खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण अब 9 मई से 20 मई 2025 तक किया जाएगा। पहले यह वितरण 25 मई तक होना था, लेकिन अब इसे घटाकर 20 मई कर दिया गया है।

कार्ड धारक पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत अपनी पसंद की राशन दुकान से भी खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। वितरण की अंतिम तिथि 20 मई होगी। इस दिन जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सकेगा, उन्हें मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न दिया जाएगा।

गाजीपुर जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक वितरण कार्य सुनिश्चित करें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments