Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeChhattisgarhभूपेश बघेल पर CBI की ‘सुपर रेड’! महादेव सट्टा घोटाले में बड़ी...

भूपेश बघेल पर CBI की ‘सुपर रेड’! महादेव सट्टा घोटाले में बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। पहले ED की छापेमारी हुई, अब CBI ने भी बघेल के घर समेत उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है।

सुबह-सुबह CBI की दस्तक, पूर्व सीएम समेत अधिकारियों के घर रेड

रायपुर और भिलाई में स्थित भूपेश बघेल के आवास पर आज तड़के सुबह 5:30 बजे CBI की टीम पहुंची। सिर्फ बघेल ही नहीं, 4 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बंगलों पर भी छापा मारा गया।

CBI ने जिन पुलिस अधिकारियों के ठिकानों पर छापा मारा:

  • अभिषेक माहेश्वरी (एडिशनल एसपी)
  • आईपीएस अभिषेक पल्लव
  • आईपीएस आरिफ शेख
  • आईपीएस आनंद छाबड़ा

सूत्रों के मुताबिक, CBI की यह छापेमारी 20,000 करोड़ के ‘महादेव सट्टा घोटाले’ से जुड़ी हुई है, जिसमें भूपेश बघेल पर 500 करोड़ के लेन-देन का भी आरोप है।

‘महादेव सट्टा घोटाला’ और बघेल पर गंभीर आरोप

यह कार्रवाई महादेव सट्टा ऐप से जुड़े 20,000 करोड़ के घोटाले की जांच के तहत की गई है। इस मामले में पहले भी कई आरोप सामने आ चुके हैं:
पूर्व कांग्रेस सरकार के कई अधिकारियों की संलिप्तता की बात सामने आई
CM रहते हुए भूपेश बघेल पर 500 करोड़ के लेन-देन का आरोप
महादेव ऐप के किंगपिन शुभम सोनी ने वीडियो जारी कर लगाए थे आरोप

इसके अलावा, CBI ने बघेल के करीबी माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और विधायक देवेंद्र यादव के घर पर भी छापेमारी की।

CBI एक्शन के बीच भूपेश बघेल का ट्वीट – ‘अब CBI आ गई!’

CBI रेड के तुरंत बाद भूपेश बघेल के ऑफिस से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आई:

“अब CBI आई है। मैं आज दिल्ली जाने वाला था, AICC की बैठक के लिए, लेकिन उससे पहले ही CBI मेरे रायपुर और भिलाई आवास पर पहुंच गई!

कांग्रेस ने बताया ‘राजनीतिक बदला’

CBI की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा:

“यह मोदी सरकार की राजनीतिक साजिश है। CBI को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर भेजा गया है।”

पहले ED, अब CBI – क्या अगला कदम गिरफ्तारी?

CBI की छापेमारी से पहले ED ने 10 मार्च को इसी मामले में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के घर रेड डाली थी। इसके अलावा, दुर्ग जिले में 14 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी, जिसमें बघेल के करीबी पप्पू बंसल (लक्ष्मीनारायण बंसल) से जुड़े स्थान भी शामिल थे।

अब सवाल ये है—
क्या CBI जल्द ही गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है?
क्या ये जांच सिर्फ महादेव सट्टा घोटाले तक सीमित रहेगी या नए खुलासे होंगे?
क्या कांग्रेस इस कार्रवाई को चुनावी बदले की राजनीति बताएगी?

राजनीति, सट्टा और जांच एजेंसियों के इस खेल में आगे क्या होगा? बने रहिए हमारे साथ!

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button