Saturday, July 5, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshगाजीपुर - कृषि सूचना तंत्र सुधार पर किसान गोष्ठी, फसल बीमा और...

गाजीपुर – कृषि सूचना तंत्र सुधार पर किसान गोष्ठी, फसल बीमा और पराली प्रबंधन पर दी गई जानकारी

गाजीपुर – विकास खंड बिरनो परिसर में बुधवार को कृषि सूचना तंत्र सुधार के संबंध में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, योजनाओं और सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य विषयों में कृषि यंत्रों का उपयोग, उन्नत बीज, पराली प्रबंधन, फसल बीमा, पशुपालन तथा फसल प्रबंधन शामिल रहे।गोष्ठी में बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने दीप

प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने किसानों से नई कृषि तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया, ताकि उनकी फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार हो सके। राजन सिंह ने पराली प्रबंधन पर विशेष जोर दिया और बताया कि इसके सही तरीके से उपयोग से न केवल मिट्टी की उर्वरकता को बनाए रखा जा सकता है, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।गोष्ठी में डॉ.

धर्मेंद्र सिंह, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. गुरुदेव मौर्या, और विजय कुमार (एडीओ एजी) ने किसानों को विभिन्न कृषि तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि यंत्रों का सही तरीके से उपयोग कर किसान अपने काम को तेजी से और कम लागत में कर सकते हैं। इसके साथ ही, उन्नत बीजों के उपयोग से फसल की गुणवत्ता में सुधार संभव है। डॉ. गुरुदेव मौर्या ने फसल बीमा की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं के दौरान किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।इस गोष्ठी में प्रमुख अतिथि बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के अलावा नवनीत तिवारी,

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु सिंह मन्नू, अतुल प्रकाश, आनंद कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, तेजप्रताप सिंह, आनंद सिंह, कमला यादव और धीरज कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। किसानों ने विशेषज्ञों के साथ अपनी समस्याओं पर चर्चा की और समाधान के उपाय भी प्राप्त किए।गोष्ठी के अंत में किसानों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें खेती के नए तरीकों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिली है, जिससे उनकी फसल उत्पादन की लागत को कम किया जा सकता है और अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button