Thursday, July 31, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshगाजीपुर: ‘ये दिवाली माय भारत के साथ’ अभियान का आगाज, जनपद में...

गाजीपुर: ‘ये दिवाली माय भारत के साथ’ अभियान का आगाज, जनपद में स्वच्छता और ट्रैफिक नियंत्रण में युवाओं का योगदान

गाजीपुर – नेहरू युवा केंद्र, माय भारत, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, ट्रैफिक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘ये दिवाली माय भारत के साथ’ अभियान का शुभारंभ पूरे गाजीपुर जनपद में बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर एम एच स्कूल स्थित न्यू सब्जी मंडी सहित कई स्थानों पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया।इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली के इस अवसर पर सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति लोगों में रुचि बढ़ी है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता को लेकर उदासीनता से बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि गाजीपुर के सदर अस्पताल में रोजाना 2000 से 3000 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं,

जो गंदगी के कारण बीमार हो रहे हैं।वर्मा ने 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे लुर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल के पास लंका तिराहा और 30 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पुरानी सब्जी मंडी एवं रौजा त्रिमुहानी पर आयोजित होने वाले स्वच्छता कार्यक्रम में सभी से उपस्थित होने की अपील की। इस मौके पर युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र जायसवाल, जिला युवा महामंत्री सोनू रायनी, नगर अध्यक्ष संजय कुमार, नायर सदानी, जिला युवा कोषाध्यक्ष नंदन जी, जिला मंत्री अच्छेलाल कुशवाहा, संगठन मंत्री राम जी कुशवाहा, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, उद्योग मंच के रंजन सिंह, शाश्वत सिंह, दिग्विजय सहित नेहरू युवा केंद्र के अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण में भी माय भारत के युवाओं ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button