HomeUncategorizedगाजीपुर दौरे पर सीएम योगी: विकास कार्यों की समीक्षा, माफिया मुक्त जिले...

गाजीपुर दौरे पर सीएम योगी: विकास कार्यों की समीक्षा, माफिया मुक्त जिले की घोषणा

गाजीपुर – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर गाजीपुर के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पहले से तैयारियों में जुटा था। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज के निरीक्षण से की। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई।

सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में नए बाईपास, कॉरिडोर और अन्य आधारभूत परियोजनाओं की भी घोषणा की, जिससे जिले के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “गाजीपुर अब माफिया मुक्त जिला बन गया है।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है इस बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के इस दावे का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री के दौरे को विकास और कानून-व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में पारदर्शिता और गुंडागर्दी मुक्त प्रशासन सबसे ऊपर है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments