HomeNationalगाजीपुर - अवैध तमंचा और चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – अवैध तमंचा और चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाजीमियां का रौजा के पास से संजय बिंद उर्फ बुझारत (निवासी अकटहिया, थाना मुहम्मदाबाद) को पकड़ा, जिसकी उम्र लगभग 38 वर्ष है।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और अपनी सुरक्षा के लिए उसने हथियार रखा था।

पुलिस ने उसके खिलाफ मु.अ.सं. 67/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद बाइक पहले से ही सदर कोतवाली गाजीपुर में मु.अ.सं. 123/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज एक मामले से जुड़ी पाई गई। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments