Thursday, October 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार...

ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर। सेवराई तहसील के गहमर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान पटना निवासी सोनू कुमार (18) पुत्र सुरेश शाहनी के रूप में हुई है। सोनू की मां शीला देवी ने बताया कि उनका परिवार कई वर्षों से गहमर रेलवे स्टेशन के पास रह रहा है। सोनू मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। वह परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को सोनू गहमर रेलवे स्टेशन पर डाउनलाइन की ओर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

बेटे की अचानक मौत से मां शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जीआरपी कांस्टेबल अजय कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button