गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए पुलिस टीम रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान हाटा गांव जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर और दो मिस कारतूस .32 बोर बरामद हुए।
गिरफ्तार युवक की पहचान राजेश गुप्ता (22) पुत्र निरहू प्रसाद गुप्ता निवासी मुर्की कला, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद अवैध पिस्टल और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में मुहम्मदाबाद थाने में मुकदमा संख्या 323/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।















