HomeCrimeगहमर तिहरे हत्याकांड का 25 हजार का इनामिया शैलेश सिंह गिरफ्तार

गहमर तिहरे हत्याकांड का 25 हजार का इनामिया शैलेश सिंह गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना गहमर क्षेत्र में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गहमर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त शैलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 जनवरी 2026 को की गई।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ सेवराई नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने मु0अ0सं0 276/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त शैलेश कुमार सिंह पुत्र संतोष सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, निवासी ग्राम खेलूराय पट्टी, थाना गहमर को धर दबोचा। अभियुक्त की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया (आला-ए-कत्ल) भी बरामद की है। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments