Tuesday, September 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocal गंगा में डूबीं महिमा और माही सिंह दो बहनें, तलाश में जुटे...

 गंगा में डूबीं महिमा और माही सिंह दो बहनें, तलाश में जुटे गोताखोर

गाजीपुर – करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा घाट पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बसंतपट्टी गांव निवासी 14 वर्षीय महिमा सिंह गंगा में पैर धोते समय अचानक फिसलकर तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उसकी 16 वर्षीय बड़ी बहन माही सिंह भी गहरे पानी में उतर गईं और दोनों डूब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बावजूद अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button