Tuesday, September 8, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGतेज रफ्तार का कहर - बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की...

तेज रफ्तार का कहर – बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

ग़ाज़ीपुर – कासिमाबाद-मुहम्मदाबाद मार्ग पर कादीपुर चट्टी के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में हरिपुर गांव निवासी अजीत कुमार (14) और रजनीश यादव (20) की मौत हो गई। वहीं डिहवा गांव निवासी चंद्रमा राम (60) और अनुज राम (34) घायल हो गए। बताया गया कि सभी अलावलपुर बाजार से लौट रहे थे, तभी कादीपुर चट्टी के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हुई है। पुलिस शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button