HomeLocalपुलिस ने लूट-छिनैती के दो आरोपियों को दबोचा, मोबाइल व ₹15 हजार...

पुलिस ने लूट-छिनैती के दो आरोपियों को दबोचा, मोबाइल व ₹15 हजार बरामद

गाजीपुर – जखनिया क्षेत्र में भूडकुड़ा कोतवाली पुलिस ने लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को सोमवार तड़के मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और छिनैती के 15 हजार रुपये बरामद किए। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे के अनुसार, 10 जून को कुड़िला पुलिया के पास जाही गांव निवासी आर्यन से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलीपुर मदरा निवासी मोनू तथा एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने नंदगंज क्षेत्र में भी छिनैती की वारदात स्वीकार की। मोनू को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments