HomeUttar Pradeshट्रक की टक्कर से तीन विद्युत पोल धाराशाही, विद्युत सप्लाई ठप

ट्रक की टक्कर से तीन विद्युत पोल धाराशाही, विद्युत सप्लाई ठप

गाजीपुर – विद्युत उपकेंद्र करीमुद्दीनपुर के उतराव द्वितीय फीडर से जुड़े अकटहीं गांव के पास ट्रक की टक्कर से तीन विद्युत पोल टूटकर गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। यह घटना मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मुख्य मार्ग पर हुई, जिससे न सिर्फ बिजली गुल हो गई, बल्कि सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया।ट्रक की टक्कर से कोई बड़ी दुर्घटना तो नहीं हुई, लेकिन विद्युत पोल गिरने से इलाके में अंधेरा छा गया और सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तारों को काटकर पोल को अलग किया, जिसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ।इस मामले में बिजली विभाग के जेई गुड्डू चौहान ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। विभाग जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है। ट्रक मालिक से विद्युत पोल के पुनर्स्थापन के लिए खर्च की बात की जा रही है। अगर ट्रक मालिक खर्चा देने से म

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments