Monday, July 6, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGभ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में लेखपाल उपेंद्र कुमार निलंबित, विभागीय जांच...

भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में लेखपाल उपेंद्र कुमार निलंबित, विभागीय जांच शुरू

गाजीपुर – सेवराई तहसील के कल्यानपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल उपेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार और सरकारी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सेवराई ने तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई करते हुए मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदार की 30 जून 2026 की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि समाचार पत्रों और अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुमार ने एक व्यक्ति से अपने निजी बैंक खाते में यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त की। इस मामले में उन्हें 27 जून 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्होंने कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया।

जांच में यह भी सामने आया कि उपेंद्र कुमार अपने निर्धारित लेखपाल क्षेत्र में निवास नहीं कर रहे थे। अधिकारियों द्वारा दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किए जाने पर उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला। इन परिस्थितियों को उनके पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर उदासीनता और लापरवाही माना गया।

निलंबन अवधि के दौरान उपेंद्र कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रत्येक माह यह प्रमाणित करना होगा कि वे किसी अन्य नौकरी, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। निलंबन अवधि में उन्हें राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है, जहां प्रत्येक कार्यदिवस पर उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए नायब तहसीलदार दिलदारनगर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button