गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने सोमवार को वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सुहवल सिवाला के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान एजाज उर्फ एजाज अली पुत्र हसरु उर्फ हसरुद्दीन, निवासी सुहवल मोहल्ला पावर हाउस, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर के रूप में की है। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक एजाज उर्फ एजाज अली थाना सुहवल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 102/24 से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ धारा 108 वीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय समेत थाना सुहवल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।















