HomeLocalसमाधान समारोह 2026 के तहत विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

समाधान समारोह 2026 के तहत विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

गाजीपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न्याय को आमजन तक सरल और सुलभ बनाना तथा आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण करना है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है और 21, 22 व 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ संपन्न होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के सचिव नीरज गोंड ने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, श्रम विवाद और आपराधिक सुलहनीय मामलों को शामिल किया गया है, जिनका निस्तारण आपसी सहमति से किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पक्षकारों के बीच सुलह वार्ता के लिए राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन माध्यम से शामिल हो सकेंगे। अधिवक्ताओं को भी इसमें भाग लेने की अनुमति होगी।

यदि किसी व्यक्ति का मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और वह सुलह के आधार पर उसका निस्तारण चाहता है, तो वह सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट � पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरकर आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments